हापुड एसपी संकल्प शर्मा के आदेश अनुसार चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान के दौरान थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बीस हजार के एक अभियुक्त को एक चाकू पिक-अप गाड़ी व होंडा सिटी कार के साथ किया गिरफ्तार  जिस पर बुलन्दशहर और हापुड़ में लगभग पन्द्रह मुकदमे दर्ज हैं। हापुड़ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने  बताया कि थाना हापुड़ थाना देहात प्रभारी श्री कोशलेन्द्र सिंह, ने अपनी पुलिस टीम के साथ किठौर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। वहीं घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की तो अभियुक्त के बारे में जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह बिलाल पुत्र नूर इलाही निवासी मोहल्ला पीर खां थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर का निवासी है। मेरे साथ कई लोग साथ रहते  है उसने बताया कि हम लोग जंगल में घूमते आवारा गाय बछड़ों को पिकअप गाड़ी में डालकर ले जाते थे। तथा एकांत स्थान पर जाकर उनको काट कर उनका मांस हौंडा सिटी कार की डिक्की में भरकर ले जा कर बेच देते थे। अभियुक्त बिलाल द्वारा बताया गया कि मुझ पर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर में कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वहां से मुझ पर बीस हजार रुपये का नाम भी घोषित है इसी वजह से मैं हापुड़ आकर रहने लगा था। जब हापुड़ पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस से अभियुक्त का रिकॉर्ड खंगाला तो उसके नाम पर दस मुकदमे गोवध अधिनियम के तहत थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर में दर्ज पाए गए। अभियुक्त के साथ काम करने वाले लोगों में शानू उर्फ शाहनवाज पुत्र स्माइल निवासी हापुड़ , अफजाल पुत्र अब्दुल निवासी गुलावठी, जमील पुत्र सलीम थाना हापुड़ देहात, इमरान पुत्र स्माइल नवाजी पुरा थाना कोतवाली हापुड़ बताया है।
पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा ने बताया की अभियुक्त बिलाल की निशानदेही पर फरार अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना का सफल आवरण करने पर पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम को बधाई दी है।
Share To:

Post A Comment: