योगीराज में बुलंदशहर पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन जारी है Beauro Chief Bulandsahar report by Aalam

थोड़ी देर पहले बुलंदशहर के डिबाई  में  मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे 50 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को पैर में गोली मार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 इनामी बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, बाइक  कई  कार्तुस बरामद किए हैं । घायल इनामी बदमाश को बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 पैर में गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया ये है 50 हज़ार रुपये का इनामी बदमाश विनोद,  जो आज अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने छतारी से डिबाई की तरफ आ रहा था, कि डिबाई पुलिस को इसकी भनक लग गई । पुलिस ने घेराबंदी शुरू की , तो पुलिस को देंख इनामी बदमाश विनोद ने  पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, बस फिर क्या था पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की ,जिसमें 1 गोली इनामी बदमाश विनोद के पैर में लगी और पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक पिस्टल, कई खोखा। व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो इनामी बदमाश आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं , जिनमें पुलिस को इसकी तलाश थी।

Share To:

Post A Comment: