आज विशेष  सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को तहसील गढ़मुक्तेश्वर के प्रांगण में ग्रामीण अंचल में रहने वाले नागरिकों ,किसानों भाइयों  एवं  क्षेत्र के गणमान्य लोगों के समूह के साथ सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया
Beauro report haroon chaudhary cameraman nazim rana

| इस सड़क सुरक्षा गोष्टी के मुख्य अतिथि माननीय विधायक गढ़मुक्तेश्वर डॉ कमल मलिक रहे| माननीय विधायक जी  ने अपने विचार व्यक्त रखते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सड़कों को गांव गांव तक फैलाया है ,जहां कभी गड्ढे वाले रास्ते हुआ करते थे वहां आज बहुत अच्छी काली सड़क बनी हुई हैं जो कि जनता की सुविधा के लिए बनवाई गई थी, परंतु बहुत ही कष्ट का विषय है कि इन सड़कों पर मनमानी गति से लोग वाहन चलाते हैं जिस कारण निरंतर दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है |


हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी दुर्घटनाओं को लेकर इतने व्यथित हैं कि उन्होंने स्वयं इस ओर ध्यान देते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं| एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा द्वारा यह अनुरोध किया गया कि हाईवे पर जो गांव बसे हुए हैं उनके नागरिक जहां कट हो वहीं से आवागमन करें,

विपरीत दिशा में आकर के आवागमन ना करें जिससे दुर्घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है करें ही  एआरटीओ के द्वारा यह भी अनुरोध किया गया कि गांव की चौपाल पर सड़क सुरक्षा के विषय में निरंतर इस प्रकार की गोष्ठी आयोजित हो जिससे गांव से बाहर जाने वाले वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित नहीं और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में मदद करें |

इस अवसर पर एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर श्री विजय वर्धन तोमर ,यात्री कर अधिकारी श्री मनोज गुप्ता, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित समस्त तहसील का स्टाफ एवं किसान भाइयों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित लगभग 300 लोग उपस्थित रहे |
Share To:

Post A Comment: