सुलतानपुर  पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Bureau report by . Hari shankar soni

जयसिंहपुर

सुलतानपुर कोतवाली क्षेत्र के बौरहा का पुरवा बरौंसा में एक बाग में आम के पेड़ की डाल से मफलर के सहारे युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा डिहवा निवासी युवक अंशुमान तिवारी (25) पुत्र मुन्ना शुक्ल रविवार की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। दोपहर बाद उसका शव गांव के ही बौरहा का पुरवे में आम के पेड़ से मफलर के सहारे लटकता मिला। जैसे ही यह सूचना मिली घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल भूपेंद्र प्रताप सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक के शव को पेड़ से नीचे उतरायकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। परिवारीजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
Share To:

Post A Comment: