सावधान कादीपुर सीएचसी पर मरीज लेकर आ रहे है तो करनी पडेगी जेब ढीली


क्योकि यहा पर आने वाले मरीजो के बाहर से मंहगी इंजेक्शन से लेकर मंहगी दवा भी खरीदना पडेगा गरीबो की जद से दूर हो रही है स्वास्थ्य ब्यवस्था सुलतानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी कादीपुर मे मरीजो की जेब ढीली करने मे माहिर दिख रहे हैं धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टरों की करतूत से मरीज और तीमारदार और मरीज
आपको बताते चले कादीपुर सीएचसी का सुर्खियों मे रहना आम बात हो गयी है

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना वसूली का अड्डा भर्स्टाचार के मकड़जाल मे उलझा कादीपुर सीएचसी एक तरफ जहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य ब्यवस्था को लेकर बडे़ बडे़ दावे कर रहे हैं वही पर कादीपुर सीएचसी बटोर रहा है सुर्खिया सुलतानपुर जनपद के जिला चिकित्सालय के बाद मरीजो को बेहतर सुबिधा सेवा प्रदान करने वाला जनपद का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दूसरे स्थान पर माना जाता है पूरे सुलतानपुर जिला मुख्यालय के बाद सबसे अधिक संख्या मे मरीजो की ओपीडी करने वाला यह अस्पताल प्रसव पीड़ा के मामले मे भले ही अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस व, सुसज्जित किया गया हो लेकिन हकिकत कुछ और ही बया कर रही है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानको को पूर्ण करने वाले इस हास्पिटल के स्टाफ और डाक्टरों की वसूली से त्रस्त जनता तो सुबिधा के नाम पर जमकर हो रही है सुबिधा शुल्क की वसूली इस हास्पिटल के प्रसव केन्द्र पर नजर डाले तो प्रसव के बाद कराह रही प्रसूताओ के बेड पर पडी़ महिलाओं की दर्द भरी कहानी शुक्र सर शर्म से झुक जायेगा बेड पर लेटी प्रसूताओ की दर्द भरी कहानी सुन कर आपका दिल भर जायेगा धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टरों की हरकत से आये दिन दो चार होना पड़ता है यहा पर तैनात चिकित्सको के प्रसव अापरेशन कराने के नाम पर हजार रूपये से लेकर आठ हजार रूपये तक कि जाती है वसूली वसूली करने मे डाक्टरों को जरा सी शर्म नही आती जहाँ  एक तरफ सरकार के द्वारा लाखो रूपये वेतन देने के बाद भी नही भर रहा है पेट अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आयी स्वास्थ्य बिभाग की टीम एनएचएम की टीम के समक्ष प्रसव के बाद बेड पर कराहती प्रसूताओ व, परिजनो ने जब धन उगाही की बात रखी तो मौजूद टीम के लोग भी स्तब्ध रह गये वसूली करने मे माहिर गाइनो  सर्जन डॉक्टर जायसवाल का नाम सामने आने के बाद से स्वास्थ्य बिभाग के आलाधिकारी और समस्त स्टाफ मामले की लीपापोती मे जुटे बिभागीय कर्मचारी स्वास्थ्य महकमा इस घटना को दबाकर ब्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने की बात को कहकर पल्ला झाड़ रहा है सुलतानपुर जनपद के प्रभारी मन्त्री जयप्रताप सिह जोकि स्वयं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री है उन्ही के नाक के नीचे गुमराह कर स्वास्थ्य मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य की बेहतर और आधुनिक सुबिधा ये दम तोड़ती हुयी नजर आ रही है निशुल्क और सुरक्षित प्रसव का दम भरने वाला स्वास्थ्य महकमा गरीब और मजदूर लोगो का दोहन कब बन्द करेगा यह अभी भी भबिष्य के कोख मे सुरक्षित है यहा पर आये दिन बिवादो से पुराना नाता रहा कादीपुर सीएचसी का चाहे यहा पर डाक्टरों के पास हमेशा एमआर बैठ कर अपनी मंहगी दवाई  लिखवाना हो या यहा पर महंगी जांचे करवाना डाक्टरों की आदत सी बन चुकी हैं डाक्टरों की मनमानी इस कदर हावी है की कोई दवा प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र से न लिखकर बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा मंगवाकर ही इलाज शुरू किया जाता है बडे़ अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कोई कारवाई नही होती है चाहे वह कोई भी आपरेशन हो बगैर पैसे के नही होगा सुलतानपुर सीएमओ सीबीएन त्रिपाठी से जब ग्रामीणों ने शिकायत किया तो बिभाग के आलाधिकारी मामले की जॉच का बहाना बना कर मामले से पल्ला झाड़ लेते है उसके बाद शुरू होता है सेटिंग गेटिग का खेल की आपके खिलाफ ये शिकायत है जिससे हो सके मोटी कमाई का खेल
Share To:

Post A Comment: