सुल्तानपुर 7 जनवरी । जिले के कुड़वार बी आर सी पर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान ने किया। bureau report Harishankar

निजाम खान ने वैठक को विस्तारपूर्वक सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में  प्रदेश भर में  शिक्षको ने 5 सितंम्बर 2019 को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाकर 11 व 13 सितंम्बर को जिला मुख्यालयों पर धरना /प्रदर्शन करके,8 नवम्बर को क्षेत्रीय माननीय विधायको, एमएलसी,को ज्ञापन सौंपा तथा 21 नवम्बर को इको पार्क लखनऊ लाखो शिक्षको ने महारैली में हुँकार भरी  सरकार से प्रेरणा एप समेत 12 सूत्रीय विभिन्न मांगों के निराकरण का अनवरत अनुरोध किया।इसके परिप्रेक्ष्य में दिनांक 25 नबम्बर को माननीय राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा उ प्र सरकार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन व संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता सम्पन्न हुई उक्त वार्ता में विभागीय अधिकारियों द्वारा सहमति के वावजूद कोई कार्यवाही नही की गई।जो निहायत खेदजनक है ऐसी स्थिति में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार प्रदेश भर में शिक्षक दिनांक 21 जनवरी 2020 को सामूहिक  आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे।
श्री खान ने कहा कि ब्लॉक संघ के प्रत्येक पदाधिकारी  शिक्षको से  मिलकर सामूहिक आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र पर सहमति प्राप्त कर हस्ताक्षर करवाये। किसी को ऑनलाइन अवकाश लेने की जरूरत नही है।उक्त सामूहिक आकस्मिक  अवकाश प्रपत्र   की सूची  स्वीकृति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राप्त कराना है।ब्लॉक के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से हस्ताक्षर शीघ्र करा लें।बृजेश मिश्र ब्लॉक मंत्री ने शिक्षको से अपील की आयकर विवरण भरने हेतु अपने सभी प्रपत्र एकत्र करले  जिससे नियत समय पर आयकर कार्य पूर्ण हो सके। संरक्षक सुरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि सत्र 2019-20 में सेवामुक्त हो रहे शिक्षको के समस्त पावनो की तैयारी हेतु वे अपने तीन प्रति में पेंशन,एक- एक प्रति  जीवन बीमा और जी पी एफ की फाइलों को तत्काल बी आर सी पर सम्बद्ध लेखा कार के पास जमा कर दे। श्यामसुंदर यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि विभाग द्वारा वितरित स्वेटर की गुणवत्ता एव माप सही न होने के कारण सभी छात्रों को स्वेटर का लाभ नही मिल पा रहा है अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है।बैठक के अन्त में सड़क दुर्घटना में काल कवलित हुए सहायक अध्यापक सवर्गीय विभव भूषण तिवारी के शैक्षिक कर्तव्यों एव सांघिक व सामाजिक प्रयासों के प्रति  संवेदना व्यक्त किया गया।इस मौके पर संरक्षक सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, मंत्री बृजेश मिश्रा,सह- संरक्षक सुहैल सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष मुहम्मद मुजतबा ,राजमणि यादव,लईक खान,श्याम सुंदर यादव,नसीम अहमद,सिकन्दर वर्मा,विनय पाण्डेय,रूप नारायण, नरेंद्र प्रताप वर्मा, मृदुल तिवारी,अनन्त कुमार,आदि उपस्थिति रहे।
Share To:

Post A Comment: