सुलतानपुर कादीपुर से हरिशंकर सोनी की रिपोर्ट-
सीएचसी कादीपुर एक बार फिर सुर्खिया बटोरने मे माहिर दिखा कादीपुर सीएचसी पर बैठ कर एमरजेंसी करना पडा़ महंगा
एडिशनल सीएमओ नित्यानन्द चौधरी पर लगा लापरवाही करने का आरोप और महिला की हुई मौत सुल्तानपुर जनपद की कादीपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पर कार्यरत एडिशनल सीएमओ डॉक्टर नित्यानन्द चौधरी पर इलाज में लापरवाही बरतने का लगा गंभीर आरोप आए दिन सुर्खियों में रहने वाली कादीपुर सीएससी एक बार फिर सुर्खियों में एक तरफ जहां पर अभी कल ए एडी स्वास्थ डॉ राजेंद्र कपूर के द्वारा कादीपुर सीएससी परिसर का निरीक्षण किया गया था और मातहतो को लगाई थी जमकर फटकार वहीं पर सीएससी का सुर्खियों में रहना आम बात हो गई है आपको बताते चलें आए दिन सुर्खियों में रहने की आदत सी बन चुकी कादीपुर सीएससी पर मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे कटसारी निवासी संतोषी देवी पत्नी राधेश्याम की अचानक तबीयत खराब होने के कारण अजय तिवारी पुत्र राम मनोहर तिवारी को साथ लाकर अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए सीएससी कादीपुर पर इलाज कराने आए जहां पर नित्यानन्द चौधरी ने संतोषी देवी पत्नी राधेश्याम का इलाज कर ही रहे थे कि अचानक संतोष धोबी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई तबीयत ज्यादा खराब होने से इलाज कर रहे डॉक्टर नित्यानन्द चौधरी महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रिक्शा की कार्रवाई कर रहे थे कि महिला की मौत हो गई महिला की मौत छोटे से इलाज कराने आए परिवार जन व तीमारदार डाक्टर नित्यानन्द पर महिला के ऊपर इलाज पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया हंगामा शुरू होते ही हास्पिटल प्रशासन ने 112 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली पुलिस कादीपुर को भी सूचना दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और राधेश्याम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डॉ नित्यानन्द व दो अज्ञात कंपाउंडर के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उक्त मृतक महिला का शव जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए सुलतानपुर भेजा गया सुबह होते ही उक्त घटना की सूचना अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ ही उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कादीपुर सीएससी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ एच एन मौर्या घटना की सूचना पाने के बाद भी लगभग 20 घंटे बाद कादीपुर सीएससी पर पहुंचना मुनासिब समझा और वहीं पर सुबह से ही जानकारी होने के बाद सभी स्टाफ मिलकर कादीपुर सीएससी में इमरजेंसी ओपीडी सेवाओं को ठप कर इस घटना का विरोध करने लगे उसके बाद सभी लोग इकट्ठा होकर कोतवाली कादीपुर पहुंचे
Share To:

Post A Comment: