कादीपुर से हरिशंकर सोनी की रिपोर्ट-गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की हलियापुर थानाध्यक्ष अरशद खॉ,जाको राखै साइयां मार सके न कोय की घटना को चरितार्थ करते ये रिपोर्ट -
खाकी पर आये दिन कुछ न,कुछ आरोप लगते रहते है की हमारी थानो मे नही सुनी जाती है फरियाद लेकिन सुलतानपुर जनपद के हलियापुर थानाध्यक्ष ने मां और एक वर्षिय दुधमुहे बच्चे की जान बचाकर मिशाल कायम की जिसकी चर्चा से पुलिस अधीक्षक का भी सीना गर्व से चौडा़ हो गया थानाध्यक्ष की सक्रियता,बची माँ बेटी की जान,परिवारी जनों ने पुलिस का जताया आभार
सुल्तानपुर आज क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला ने लगभग 1 वर्षीय बच्ची के साथ नदी पुल से छलांग लगा दी,मामला हलियापुर थाना क्षेत्र का है,जहा आज पूनम पत्नी विपिन कुमार गौतम निवासी जगदीशपुर मिर्जापुर अपने रिश्तेदारी में हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में थी आई,मिली जानकारी अनुसार लम्बे अर्से से बीमार चल रही है पूनम बिमारी से त्रस्त होकर मौत हो गले लगाना चाहा लेकिन मौके पर ईश्वर बन कर पहुचे थानाध्यक्ष ने बचायी जान मानसिक रूप से पीड़ित पूनम ने आज अपनी 1 वर्षीय पुत्री निव्या को साथ लेकर हलियापुर थाना क्षेत्र में स्तिथ आमघाट पुल से छलांग लगा दी कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को सूचना दी,कॉलर की सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष मो अरशद ने बिना देरी के आनन फानन में मौके पर पहुँच नदी में कूदी माँ बेटी के जान बचाने का प्रयास शुरू कर दिया बड़ी मस्कक्तो बाद माँ बेटी को शकुशल बाहर निकाला गया,मौके पर कुलदीप पुत्र सिपाही निवासी कामाख्या मंदिर जनपद अयोध्या ने पुलिस का भरपूर साथ दिया और नदी से माँ बेटी को बाहर निकलवाने में अहम योगदान दिया,पुलिस ने शकुशल नदी से बाहर निकाल पूनम के परिजनों को बुला उन्हें सुपुर्द कर दिया पूनम पति विपिन ने थानाध्यक्ष मो अरशद का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग 15 वर्षो से मेरी पत्नी बीमार चल रही है और मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है जिसकी चर्चा चारो तरफ हो रही है


Post A Comment: