एमइआरआई के आई पी अग्रवाल को मिला लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड
शिक्षा में बेहतर योगदान के लिए मिला सम्मान : आई पी अग्रवाल
नई दिल्ली 11 फरवरी : त्रिवेणी सामाजिक संस्था एवं एमइआरआइ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अध्यक्ष आई पी अग्रवाल को लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है । कीर्ति नगर के चावला भवन में सुरीत इंवेट्स फाउंडेशन ट्रस्ट और अन्नपूर्णा फाउडेंशन की ओर से आयोजित एक समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं इजिप्ट दूतावास के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक काउंसलर प्रो डॉ मोहम्मद शॉकर नाड़ा और नेशनल अकाली दल के परमजीत सिंह पम्मा ने आई पी अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया । श्री अग्रवाल की अनुपस्थिति में इस अवार्ड को मेरी कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार ने प्राप्त किया । शिक्षा के क्षेत्र में श्री अग्रवाल के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इस सम्मान से सम्मानित किया गया । उच्च शिक्षा के क्षेत्र में श्री अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है और उच्च शिक्षा को एक नई दिशा देने का काम किया है । अवार्ड प्राप्त होने पर आईपी अग्रवाल ने कहा कि किसी भी अवार्ड का मिलना प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरव का विषय होता है । निश्चित रूप से इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद नए जोश व उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी । उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है ऐसे में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए निरंतर बेहतर प्रयास करना युवाओं के सपनों को पूरा करने जैसा है । भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे बुद्धिजीवियों व करोड़ों युवाओं की आशाओं पर खरा उतरने का पयास जारी रहेगा । श्री अग्रवाल शिक्षा में सुधार करने एवं प्रोत्साहन करने के लिए इससे पहले राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।



Post A Comment: