शगुन गौतम होंगे #रामपुर के नए #पुलिसअधीक्षक

भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को हटाया

रामपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को शनिवार देर रात स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी जगह शगुन गौतम को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार मिश्रा के खिलाफ आजम खां पर दर्ज मुकदमों में पुलिस रिपोर्ट नहीं भेजे जाने की शिकायत थी।

शनिवार को कोर्ट में आजम खां से पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों की मुलाकात कराए जाने के मामले में संज्ञान लेते हुए सरकार ने उनका स्थानांतरण कर दिया है। संतोष कुमार मिश्रा को प्रयागराज पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नए एसपी शगुन गौतम इससे पहले रामपुर में ट्रेनी आईपीएस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

बीते जनवरी महीने में ही अजयपाल शर्मा की जगह संतोष कुमार मिश्रा को रामपुर भेजा गया था और अब उनका तबादला हो गया है। शगुन गौतम इससे पहले बतौर पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज पुलिस मुख्यालय कार्यरत थे।

उनके अलावा पुलिस अधीक्षक संबद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार सोनकर को प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी), छठी बटालियन का सेनानायक नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर सूर्यकांत त्रिपाठी का तबादला पीएसी मेरठ, 44वीं बटालियन के सेनानायक पद पर कर दिया गया है।
Share To:

Post A Comment: