*तहसील गढ़मुक्तेश्वर पुलिस प्रशासन ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हॉटस्पॉट्स का जायजा लिया*
Report by: Salman Chaudhary
 उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के क्षेत्र कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंदर क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल, सभी की टीम ने क्षेत्र के अंदर बने हॉटस्पॉट का जायजा लेते हुए दिखाई दिए

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा जिन जनपदों के अंदर कोविड-19 के मरीजों की संख्या 10 से अधिक है ऐसे जनपदों को लोकडाउन की सुरक्षा बढ़ा दी है

 और ऐसे जनपदों में लॉक डाउन के अंदर कोई छूट नहीं दी गई है गढ़मुक्तेश्वर के अंदर जनपद में सबसे अधिक कोविड-19 मरीजों की संख्या है इसी के चलते इस तहसील के अंदर प्रशासन पूरी तरीके से सख्त नजर आ रहा है प्रशासन ने लोगों की आवाजाही पूरी तरीके से रोक दी है

पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर लोगों की चेकिंग भी की जा रही है गढ़मुक्तेश्वर तहसील लगभग पूरी तरीके से सील है और यहां पर लोगों को उनकी जरूरत का सामान होम डिलीवरी द्वारा मुहैया कराया जा रहा है

 *तहसील संवादाता साधना प्लस*
 *जिला प्रभारी टीवी वन*

 *सलमान चौधरी**
Share To:

Post A Comment: