इस बार ईद की शॉपिंग नहीं गरीबों की मदद करेंगे
Report by: Aadil Siddique/Tanveer Gul
इस वक्त जहां पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है और भारत के अंदर भी कोविड-19 की वजह से लोक डाउन 24 मार्च से ही लगातार चल रहा है
इसी बीच माहे रमजान का महीना भी लोक डाउन में आ चुका है
ऐसे में गरीब तबका लॉक डाउन की वजह से काफी परेशान नजर आ रहा है

 केंद्रीय सरकार और राज्य सरकारें भी और सामाजिक कार्यकर्ता भी गरीब लोगों की मदद के लिए

 हर संभव मदद कर रहे हैं और हर कोई इस महामारी कोविड-19 से लड़ रहा है

मुस्लिम समुदाय माहे रमजान पर पूरे 1 माह के रोजे रखते हैं और 30 दिन के बाद जब ईद आती है तो उसकी शॉपिंग पहले से ही कर ली जाती है
पर इस बार रमजान और ईद थोड़े हटकर हैं कुछ परेशानियां इस बार कोविड-19 की वजह से आ रही है

और मजदूर तबका परेशान है उनकी परेशानी को देखते हुए

 जनपद हापुड़ के क्षेत्र कोटला सादात के अंदर कुछ युवकों ने इस बार ईद की शॉपिंग ना करके बल्कि गरीब लोगों की मदद का जिम्मा उठाया है

और जो पैसा व लोग शॉपिंग में खर्च करते उस पैसे को गरीब लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं

People choice pharmaceuticals की तरफ से गरीब लोगों को राशन मुहैया कराया गया

इन सभी युवकों ने आगे भी इस नेक काम को जारी रखेंगे यह भी कहा है

जब तक लोक डाउन चलता रहेगा
यह लोग इसी तरीके से गरीब लोगों की मदद करते रहेंगे

इस मौके पर मोहम्मद आदिल , तनवीर गुल मोहम्मद , डॉक्टर नदीम , आकिल, वसीम सिद्दीकी , समीर इदरीसी , कासिम इदरीसी ,  माजिद मलिक , व अन्य लोग मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment: