तपती धूप में भूखे प्यासे लोगों को खाना वितरित कर रहे हापुड़ का किन्नर समाज
                          कशिश चौधरी किन्नर
मेरठ मंडल प्रभारी आदिल सिद्दीकी / जिला प्रभारी हापुड़ सलमान चौधरी

कोविड-19 के चलते लाखों मजदूर भूखे प्यासे सफर कर रहे हैं मजदूरों की सेवा करते हापुड़ के मुस्लिम समाज के और किन्नर समाज के लोग

समाज के उत्थान में अनुकरणीय योगदान देने वाले लोगो की कमी नहीं है लेकिन एक आम आदमी की जगह वह व्यक्ति मानवजाति के लिए समर्पित हो जो खुद समाज का कटा हुआ हिस्सा है, वास्तव में प्रेरणादायी है।
ऐसे लोगों की वजह से ही ग्रंथो में लिखी हुई बातों पर सच्चाई का रग चढ़ता है कि इसान कर्म से बड़ा होता है जन्म से नहीं। ऐसी ही हापुड़ की शख्सियत है हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर ।     
                            हाजी परवीन किन्नर
बेशक हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर किन्नर हैं लेकिन अपने कर्मो की बदौलत उनका नाम आज दानवीरो की सूची में शीर्ष पर आता है। हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर का समाज के प्रति अथाह प्रेम, धार्मिक स्वभाव तथा जरूरतमंदो के प्रति दयालुता भाव को देखते हुए क्षेत्र का हर व्यक्ति उनकी प्रशसा करते नहीं थकता। अपनी इस कार्यशैली से हर इसान को मानव सेवा की राह दिखाई है। कमाई का दसवां हिस्सा निकालकर जब से लॉक डाउन लगा है गरीब परिवारो को राशन वितरित करना तथा गरीब कन्याओ को सूट देना उनकी जीवनशैली में शामिल है। इसके अलावा हापुर में आयोजित होने व सेवा करना भी हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर की अनूठी पहचान है। इसके अलावा गरीब व्यक्ति की बीमारी के समय उसके उपचार में बढ़चढ़ कर मदद करना तथा उसकी मदद के लिए अन्य लोगो को भी प्रेरित करना हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर का एक सराहनीय कार्य है। इसके साथ-साथ गरीब कन्याओ की शिक्षा में मदद करना उनकी खासियत है। अपने इन्हीं सद्गुणो की बदौलत आज हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर की पहचान समाज में हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर की बजाए हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर समाजसेवी के रूप में हो गई है। हाजी परवीन किन्नर व कशिश चौधरी किन्नर के इन कर्मो ने समाज की सोच किन्नर समाज के प्रति भी सकारात्मक बनाई है और समाज के हर व्यक्ति को जनसेवा करने का संदेश दिया है।

                         अब्दुल सैफी समाजसेवी

1 हफ्ते से लगातार हापुड़ का किन्नर समाज मुस्लिम समाज के साथ मिलकर N H 9 हापुड़ बाईपास पर लगातार मानव सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं यह लोग तपती धूप में आ रहे श्रमिकों आने जाने वाले लोगों को खाना बांट रहे हैं और शिकंजी भी पिला रहे हैं
                     हाजी कमल शेख समाजसेवी

इनके साथ इनके मोहल्ले वासी भी इसने काम में सहयोग दे रहे हैं 

इस मौके पर हाजी प्रवीण कशिश चौधरी अब्दुल सैफी हाजी कमल शेख चौधरी इरफान शौकीन अब्बासी जीशान चौधरी इमरान नक्का हसीन चौहान परविंदर सिद्धू अंकित सिद्धू आदि लोग मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment: