#sp नेता व पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता #anilyadav और #congress  की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक रविवार रात को दिल्ली में शादी के बंधन में बंध गए। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। दोनों की शादी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा रही।
अनिल नोएडा के नवादा गांव में रहते हैं। दिल्ली निवासी पंखुड़ी पाठक पहले समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता थीं और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के करीबी लोगों में शुमार थीं

समाजवादी पार्टी की पूर्व फायर ब्रांड नेता रहीं पंखुड़ी पाठक की शादी एक दिसंबर को सपा के ही पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से कर ली है दोनों की शादी दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में संपन्न हुई
पंखुड़ी पाठक इससे पहले अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन इस बार वह अपनी शादी को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। हालांकि बहुत ही कम लोगों को पता है कि पंखुड़ी एक नॉन पॉलिटिकल पृष्ठभूमि से रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं पंखुड़ी पाठक...

सपा की प्रवक्ता रहते हुए पंखुड़ी ने चंद दिनों में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। इनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक अभी ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष का छात्र है।
लॉ की छात्रा रहीं पंखुड़ी ने महज 18 साल की उम्र में 2010 में दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में हंसराज कॉलेज से ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद जीता। सपा छात्र नेता के तौर पर इन्होंने अगले दो से तीन साल तक पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़वाया।

Share To:

Post A Comment: