हापुड़ महिला थाना पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
Report by Aadil Siddique/Haroon Chaudhary
हापुड़ महिला थाना पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान में शिक्षण संस्थानों, बाजारों के आसपास मनचलों की रोकथाम के लिए पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एंटी रोमियो अभियान चलाया।
करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान में 8 संदिग्ध दिख रहे मनचलों की चेकिंग की गई। इस दौरान शिक्षण संस्थानों,बाजारों के पास खड़े 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।
एसआई प्रीति गुप्ता ने बताया कि छेड़छाड़ की घटनाओं को कम करने के लिए शुक्रवार दोपहर पुलिस ने शिक्षण संस्थानों के आसपास गश्त कर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान एक बाइक पर तीन सवार के साथ संदिग्ध लगने वाले बाइक सवारों से पूछताछ की गई। एसआई प्रीति गुप्ता का कहना है कि अभियान इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगा।
Report by Aadil Siddique/Haroon Chaudhary
करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान में 8 संदिग्ध दिख रहे मनचलों की चेकिंग की गई। इस दौरान शिक्षण संस्थानों,बाजारों के पास खड़े 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।

Post A Comment: